Description
“नारी के अनगिनत स्वर” सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह कई तरह के एहसासों, सोच और जिंदगी के अनुभवों का एक सच्चा संग्रह है। इसे तैयार करते वक्त बार-बार यह महसूस हुआ कि औरत की दुनिया जितनी बड़ी है, उतनी ही गहरी भी है। हर रचना में एक अलग कहानी है, एक अलग तकलीफ है और एक अलग रोशनी भी।
इस किताब में शामिल कविताएँ, कहानियाँ और लेख औरत की जिंदगी के अलग-अलग रंग दिखाते हैं :- ममता, त्याग, इज्जत, खुद पर भरोसा, दर्द, हिम्मत, सपने और संघर्ष। कहीं वो बेटी है, कहीं माँ, कहीं टीचर, कहीं मेहनती कामगार, तो कहीं खुद को पहचानने की कोशिश में लगी एक जागरूक आत्मा।
हमारे समाज में अक्सर औरत को तरह-तरह के नामों और तमगों से नवाज़ा जाता है, लेकिन इस किताब की रचनाएँ उसे इन सबसे आगे, एक पूरे इंसान के रूप में पेश करती हैं। यहाँ औरत सिर्फ सब कुछ सहने वाली नहीं, बल्कि बदलाव लाने वाली भी है। वो चुप भी है और बोलने वाली भी; नरम भी है और मजबूत भी।
उन सभी लेखकों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अपने जज्बातों को शब्दों में पिरोकर इस किताब को खास बनाया। उनकी कलम ने इस संग्रह को नई गहराई और विविधता दी है।
उम्मीद है कि यह किताब पढ़ने वालों के दिल को छुएगी, उनकी सोच को नई दिशा देगी और औरत के अनगिनत स्वरों को सुनने और समझने का एक नया नजरिया देगी।





Stars in You & Me
PRACTICAL ORGANIC CHEMISTRY
Corporate Comedy
Anubhav
Shivaay and the Magic Portal (Full Colour)
Prism of Thoughts
Wings of Teenage - Your wings already exist; all you have to do is fly
HA-HA, HO-HO
Journey Through My Dreams
STATISTICAL PROBLEM SOLVING: The TQM Way
They Met on Battlegrounds
THE UNTITLED
Your New Baby - A no-nonsense guide for new parents
Mi Carazon - My heart
Reviews
There are no reviews yet.