Description
About The Book :
“प्रस्तुत पुस्तक “”हिन्दी कहानियाँ”” हिंदी कहानी-साहित्य के अध्ययन को सरल, व्यवस्थित एवं परीक्षा-उपयोगी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें पाठ्यक्रम में निर्धारित प्रमुख कहानियों, उनके रचनाकारों के साहित्यिक परिचय तथा कहानियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का सुव्यवस्थित संकलन प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक में प्रेमचन्द, राजा राधिका प्रसाद सिंह, विश्वम्भर नाथ शर्मा ‘कौशिक’, चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, जयशंकर प्रसाद, जैनेन्द्र कुमार, फणीश्वर नाथ ‘रेणु’, अज्ञेय, निर्मल वर्मा, कमलेश्वर, राजेन्द्र यादव, मोहन राकेश और अमरकान्त जैसे रचनाकारों की कहानियाँ शामिल हैं – जैसे ‘दुनिया का सबसे अनमोल रतन’, ‘कफन’, ‘कानों में कंगना’, ‘ताई’, ‘उसने कहा था’, ‘आकाशदीप’, ‘पत्नी’, ‘लाल पान की बेगम’, ‘शरणदाता’, ‘चीफ की दावत’, ‘परिन्दे’, ‘दिल्ली में एक मौत’, ‘जहाँ लक्ष्मी कैद है’, ‘मलबे का मालिक’ और ‘दोपहर का भोजन’।
यह पुस्तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय डिग्री कॉलेज (जी.डी.सी.) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के नवीन पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त यह UGC-NET/JRF, TGT, PGT सहित हिंदी विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों तथा स्नातक, स्नातकोत्तर एवं हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी अध्ययन-संसाधन है।”
About The Author :
डॉ. शुभम सरोज हिन्दी विभाग, जनता पी.जी. कॉलेज, रानीपुर, मऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए. एवं एम.ए. किया है, हिन्दी में नेट एवं जे.आर.एफ. उत्तीर्ण किया है तथा महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उनके लेख एवं शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं तथा उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके प्रमुख शोध-लेखों में ‘काव्य की आत्मा : एक चिन्तन’, ‘साहित्यकार स्वप्निल श्रीवास्तव के कविकर्म की विषय वैविध्य : एक चेतना’, ‘संजीव के उपन्यासों में आदिवासियों के जीवन : स्थिति एवं संघर्ष’ और ‘धर्मद्वन्द्व उपन्यास की समीक्षा’ शामिल हैं।



THE 4i METHODOLOGY
THE ARCHITECTURE OF PERFORMANCE - Building High-Performance Organisations through JD–KPI–KRA Systems
Communication Reimagined: Media, Technology & Society
The Rule, The Trap, The Fix : 20 Grammar Rules.
Ethos - "Lokachar, Neeti aur Nirnay ki Vyavaharik Sandarshika"
JOURNEY OF LIFE AND LOVE : ZINDAGI AUR PYAR KA SAFAR
Shadow Vengeance : Some Shadows Don’t Disappear They Take Revenge
Mandakini ( मन्दाकिनी ) : प्रकृति के सान्निध्य में जीवन और संघर्ष का एक वैचारिक सफ़र
Shivaay and the Incredible Max (Full Color)
The Fall of Last Illusion : From illusions to infinity
Reviews
There are no reviews yet.