Description
“टैली प्राइम घर बैठे आसानी से सीखें” एक सरल, व्यावहारिक एवं चरणबद्ध मार्गदर्शिका है, जिसे विद्यार्थियों, नौकरी के इच्छुक युवाओं, छोटे व्यवसायियों तथा Accounting सीखने वाले पाठकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
इस पुस्तक में Tally Prime को प्रारम्भिक स्तर से लेकर व्यावहारिक उपयोग तक क्रमबद्ध एवं सरल भाषा में समझाया गया है। प्रत्येक Lesson को उदाहरणों, अभ्यासों एवं वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक स्वयं अभ्यास करते हुए आसानी से सीख सकें।
पुस्तक में Company Creation, Accounting Groups, Ledger, Voucher Entry, Inventory Management, Reports तथा अन्य महत्वपूर्ण Accounting विषयों को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया गया है। साथ ही आवश्यक चित्रों (Images) एवं Screen Shots के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया गया है।
यह पुस्तक केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि Practical Accounting कार्यों को समझने एवं करने के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है।
हमारा विश्वास है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यवसायियों तथा Accounting सीखने के इच्छुक प्रत्येक पाठक के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और उन्हें Tally Prime को आत्मविश्वास के साथ सीखने एवं उपयोग करने में सहायता प्रदान करेगी।
सरल हिन्दी • Practical Learning • Self Study Friendly Guide • Step-by-Step मार्गदर्शन
About The Author
1. अखिलेश डागा
B.Com | 55+ वर्षों का Practical Accounting अनुभव
श्री अखिलेश डागा को व्यापार, Accounting एवं उद्योग संचालन का 55 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव है। उन्होंने अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों का सफल संचालन किया है।
पिछले लगभग 15 वर्षों से वे “हिंदी में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा” के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी उद्देश्य से वे YouTube पर Gyanyagya Channel के माध्यम से विद्यार्थियों, व्यवसायियों एवं सीखने के इच्छुक पाठकों को सरल हिंदी भाषा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
उनका उद्देश्य है कि Accounting एवं Computer Education को सरल एवं व्यवहारिक रूप में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके।
________________________________________
2. मिल्का डेविड
B.Com, M.Com, PGDCA
8+ वर्ष का Tally एवं Computerized Accounting Training अनुभव
मिल्का डेविड एक अनुभवी वाणिज्य एवं कंप्यूटर शिक्षा प्रशिक्षक हैं। उन्हें Tally, Accounting एवं GST प्रशिक्षण के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव है।
उन्होंने एक अधिकृत Tally Training Center से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा अनेक विद्यार्थियों एवं पेशेवरों को Tally एवं Computerized Accounting का प्रशिक्षण प्रदान किया है।
वे Online एवं Offline दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण प्रदान करती हैं तथा आधुनिक Accounting एवं GST आधारित कार्यप्रणाली को सरल एवं व्यवहारिक रूप में सिखाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।





The Aravan Head
Main,Tumhari yaadein Aur Meri Diary
The Price Of Care
JALFARINGH
Dream’s Reality - …Does it matter?
Doodle of Mind - A Bouquet of Short Stories
A Disciple and Discipline
Tiny Shades of Imaginations
Manke Ke Moti
As the life Unfolds
Reviews
There are no reviews yet.