Description
यह बहुत जरूरी है कि हर महिला के पास अपनी एक इनकम हो। हर इंसान अपनी आर्थिक क्षमता चाहता है, फिर चाहे वो बेटी हो या बेटा। आजकल बेटियाँ अपने माँ बाप की भी देखभाल करने में समर्थ हैं। स्वालम्बन पाने के तरीके, अपने हुनर और कार्यक्षेत्र में उसे कैसे पुरुषत्व से जूझना, समर्थन की सीढ़ी पर कैसे महिला कार्य क्षमता की ऊँचाई पा सकती हैं। ये कुछ उदाहरण इस किताब में दिए हैं। गीत माला जलोटा ह्यूमन रेसोर्सेस के क्षेत्र में एक जानी मानी व्यवसायिका हैं। उन्होंने मुंबई, दिल्ली और दुबई जैसे शहरों में कॅरिअर आगे बढ़ाया है, सैकड़ों अधिकारियों को ट्रेनिंग और रिक्रूट किया है। दूसरे देशों की कम्पनीज क्या चाहती हैं अपने अधिकारियों से, ये समझ उनका अनुभव है, ये तजुर्बा इन्होने अपने आर्टिकल में शेयर किया जो कि UAE के अखबार गल्फ न्यूज़ में छप चुकी है। गीत ने अपनी खोज में पाया कि महिला को स्वभाव संबंधी शिक्षा देने वाला कोई नहीं है जिसके कारण कुछ वर्षों की नौकरी के बाद वे अपनी जॉब छोड़ देती हैं। गीत का मानना है कि कॅरिअर को दिशा देने के लिए अपनी ज़िम्मेदारी के साथ ये जरुरी है कि हम अपनी क्षमताओं पे काम करें। इस किताब के एक अध्याय को भी यदि हमने इस्तेमाल किया तो हम सब अपनी काबिलियत की एक और सीढ़ी चढ़े। कृपया इस किताब को पढ़ें और अपनी जॉब में बदलाव देखें।




Finding Life Beyond the Lost Smile
Reviews
There are no reviews yet.