Description
जीवन का निर्माण अनुभवों से होता है और अब तक के जीवन मे मेने जो अनुभव महसूस किए हैं। मैने उन अनुभवों को शब्दों मे लिखने का यत्न किया। चाहे वह अनुभव वेक्तिगत जीवन के हो या समाजिक जीवन के या फिर आध्यात्मिक जीवन के, मेने हमेशा अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देने का यत्न किया। प्रकृति से प्रेम हो या अपने किसी हम अजीज़ से मेने प्रेम को समर्पण के भाव से अनुभव किया।
जीवन के कई सारे पहलुओं को अपने आत्मीय अनुभव से महसूस करते हुऐ इस कविता संग्रह “में राही जीवन पथ का”मे सम्मिलित करते हुए में अपनी सारी रचनाएं अपने पाठकों को समर्पित करता हूं। क्योंकि इन रचनाओ मे ऐसा कुछ भी नहीं है जो मेरा है। मेने तो बस अपनी अल्प बुद्धि से अपने अनुभवों को लिख दिया। वास्तव मे यह निर्भर करता है पाठकों के जीवन के अनुभवों पर कि क्या पाठक भी अपने आप को मेरे स्थान पर रख कर मेरे अनुभवों को महसूस करेगें? अगर ऐसा है तो यह रचनाएं मेरी न होकर पाठको के जीवन का ही हिस्सा होगी । क्योंकि जीवन अपने आप को महसूस करने का माध्यम है, जीवन प्रकृति का एक रूप है। इसने वेक्तिगत कुछ हो सकते हैं तो वे है अनुभव बाकी कुछ नहीं। में अपना यह संग्रह अपने पाठकों को समर्पित करता हूं





O M 9
Stem Cell Biology - A Practical Laboratory Manual
Reviews
There are no reviews yet.