Description
ABOUT THE BOOK
मनुष्य अपने जीवन को हर क्षण जी रहा है | मगर मनुष्य को यह नहीं पता की वह इस संसार में आया क्यों है? इस संसार में आने का उसका उद्देश्य क्या है? उसे क्या कर्म करने चाहिए? उसके क्या कर्तव्य है? बस यही सब सवालो का जवाब तथा सभी कर्म और कर्तव्यो का निर्वाह करते हुए अपने जीवन को सुखमय तथा शांतिपूर्ण तरीके से जीने का तरीका इस पुस्तक में बताया गया है | इस भागदोड़ भरी जिन्दगी में जहाँ एक तरफ गलाकाट प्रतिस्पर्धा है वही अपने मन को कैसे संभाले ? वही मन जिसकी वजह से ये सारे कार्य हो रहे है | आज 12 साल से ले कर 80 साल तक के लोगो में मनोरोग देखा जा सकता है | यह किस वजह से है? इसे इस पुस्तक के माध्यम से जाने | इस पुस्तक में जीवन से सम्बंधित सभी पहलुओ को छुआ है | हमारे शास्त्र जैसे श्रीमदभागवत गीता, समुद्रपुराण, ध्यान योग, कर्म योग इत्यादि से जो सीख मिलती है उसे आज के नवजवानों के लिए सरल भाषा में तथा कहानी के माध्यम से समझाया गया है| पुस्तक के अंत में आपके सवाल के लिए तथा इस पुस्तक से आपको क्या मिला? इसके लिए पृष्ठ दिए गए है| जिसे आप भर कर हमें सम्पर्क कर सकते है तथा इस पुस्तक के बारे में बता सकते है (वैसे तो हमने पूरी कोशिश की है की इस पुस्तक में हमारी सारी समस्याओ का समाधान मिल जाये | फिर भी कोई सवाल हो तो हमसे जरुर संपर्क करे) आशा करते है की यह पुस्तक आप के जीवन की दिशा और सोच दोनों बदल देगी|
ABOUT THE AUTHOR
डॉ. पंकज करवा (ताल छापर निवासी, सूरत प्रवासी) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कानपुर (उत्तरप्रदेश) से तथा B.com की शिक्षा राजस्थान से प्राप्त की। इन्होने 38 साल की उम्र में व्यवसाय करते करते फिर से पढाई चालु की और पहले अंकशास्त्र और फिर वास्तुशास्त्र की शिक्षा ली। 42 की उम्र में इन्होने डॉक्टरेड की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान इन्होने श्रीमद् भागवत गीता का गहन अध्ययन किया। पढने और लिखने के शौकीन डॉ. पंकज ने इसके बाद समुद्रपुराण, ध्यान योग, कर्म योग इत्यादि किताबो का अध्ययन किया। इन्होने पाया की इसमें दी गयी सभी जानकारी आज के युग में बहुत लाभकारी है। इसी उद्देश्य के साथ इन्होने सैकड़ो Online webinar किये और लोगो को प्रेरित किया। इससे लोगो को बहुत लाभ मिला तथा इसी प्रेरणा से आगे बढते हुए यह पुस्तक लिख दी। इनका एक Podcast channel भी है जिसका नाम Motivational Kahaniya है। जो 32 देशो में सुना जाता है और 24 Podcast channel पर सुनाया जाता है। इन्होने अभी एक Youtube channel भी चालु किया है। जिसका नाम Motivational Kahaniya by Dr. Pankaj Karwa है। इनका एक ही लक्ष्य है जो सीखा और समझा है, उसे पूरी दुनिया तक बड़ी सरल भाषा में पहुँचाया जाये। जिससे सबको इसका लाभ मिल सके।


A Misspelled Portrait
Olive Beans (Hardcover)
The ON side of OFFice
O M 9
13 Raton Ki Chal
Decapitated
NextGen Pedagogy, Classroom Delivery and Learning Outcomes in Higher Education
Srimad Bhagavad Gita : Sahaj Bhav
The Didayi tribe's Cultural Contours and Heritage
The Afternoon
Putli: Kya mere sath kheloge...?
Scientific Insights Embedded Within Ancient Myths
Reviews
There are no reviews yet.