Description
जीवन उतारों व चढ़ावों का एक अनोखा रोलर -कोस्टर राइड है। कभी नदी में नाव तो कभी नाव में नदी अक्सर देखने के लिए मिलती है। उम्र के हर पड़ाव व जीवन के हर पहलू को छूने वाली यह पुस्तक नौ सुंदर रसों का अद्भुत संगम है। जिसे पढ़ते हुए आप कभी कल्पनाओं के आकाश में उड़ेंगे तो कभी रोजमर्रा के मसलों से रूबरू होंगे। कभी आप खुद को ममता की छाँव में पायेंगे तो कभी अस्तित्व का बोध कर पायेंगे। जीवन से जुड़े सभी जीवंत विषयों के हर बारीकियों को छू कर गुजरती हुई खट्टी- मीठी यादों को मिलाकर तैयार हुई है हमारी मंजूषा!
About The Author
बिहार की आर्या झा,छत्तीसगढ़ की मंजुला एम दूसी व झारखंड की ऐश्वर्यदा मिश्रा मॉम्सप्रेस्सो मंच की जानी-मानी लेखिकाएं हैं। लेखन के सफर का प्रारम्भ इस मंच से करते हुये उम्दा लेखन के लिये अनेकों बार पुरस्कृत की गईं। विभिन्न मंचो द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और सम्मानित की गईं। पिछले दिनों इनकी साझा संकलन ऑनलाइन वुमनियां आई जिसने भारी सफलता हासिल की और इसने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।






THERE'S NO SUNSHINE ………AS HE'S GONE
LAUGHTER CLUB
Together But Still Apart: A True Saga of Love, Excitement and Pain
RED ALERT, WOODINGTON CITY!
SENSATIONAL STANZAS - That will shift you to sanguine state
Chhaw Ki Talaash Mein
Mi Carazon - My heart
CHASING SUNSETS
10 COMMANDMENTS FOR HEALTH & WEALTH TO EVERY HUMAN BEING
The Catalona Bunch
The Teacher’s Strategy