Description
मैं सचिननाथ महाराज माँ कामाख्या माता, माँ सप्तश्रृंगी ( सप्तसिद्धि ) माता और गुरु श्री मच्छिंद्रनाथ महाराज इनके आशीर्वाद और कृपा दृष्टी से माँ आदिशक्ति सति माताका ग्रंथ हस्त लिखित करने जा रहा हूँ । मुझे माँ कामाख्या माता का आदेश हुआ के आपको माँ सति का ग्रंथ मृत्यु लोक में प्रथम बार लाना है, और आपको यह ग्रंथ माँ सप्तसिद्धि देगी और आपको हस्त लिखित करके संसार में माँ सति के पूजन के लिए उनका अस्तित्व निर्माण करना है, माँ सति का इस संसार में प्रतिमा स्वरुप या प्रकृति स्वरुप कोई स्थान नहीं है तो इस ग्रंथ के रूप में माँ सति का कलियुग में मनुष्य भक्तिपूर्वक पूजन करने का प्रयास करेंगे । इसी तरह श्रावण मास – शुक्ल पक्ष – पंचमी – शक १९४० ( १५ अगस्त २०१८ ) के दिन माँ सप्तसिद्धि ने ग्रंथ बोलने को आरंभ किया और मैंने हस्त लिखित करने को आरंभ किया । मुझे संस्कृत का ज्ञान नहीं था और शुद्ध हिंदी भाषा भी नहीं लिख सकता था जो माँ सप्तसिद्धि ने बताया वही हस्त लिखित करने का प्रयास किया । और आप माँ आदिशक्ति का भक्तिपूर्वक पारायण करके उनका पूजन करे इस लिए आपकी सेवा में यह ग्रंथ समर्पित कर रहा हूँ । और एक महत्वपूर्ण बात आपको बता रहा हूँ । इस माँ आदिशक्ति सति माता के ग्रंथ की आपसे ठीक से सेवा भक्ति या पूजन ना हो पाये तो किसी उचित व्यक्ति को जो ग्रंथ की सेवा कर पाये उसे समर्पित कर देना अन्यथा आप इस ग्रंथ को अपमानित कर के कलियुग को समर्पित हो जाओगे ।




Me? Involved in God’s Mission?
CONSTITUTION OF INDIA
Reviews
There are no reviews yet.